झारखंड उपचुनाव: बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

By भाषा | Published: November 10, 2020 10:38 AM2020-11-10T10:38:38+5:302020-11-10T10:38:38+5:30

Jharkhand by-election: Congress in Bermo, BJP ahead in Dumka | झारखंड उपचुनाव: बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

झारखंड उपचुनाव: बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

दुमका/बोकारो, 10 नवंबर झारखंड विधानसभा में दो सीटों के उपचुनाव के लिए पहले दो चरण की मतगणना पूरी हो गयी है, जिसके बाद बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने बढ़त बना ली है और दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी आगे हैं।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक दो चरणों की हुई मतगणना में दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन से 7,938 मतों की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर प्रथम दो चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो से 446 मतों की बढ़त बना ली है।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand by-election: Congress in Bermo, BJP ahead in Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे