झारखंड में भयानक सड़क हादसा, 10 लोगों के जलकर राख हो जाने की आशंका, 15 घायल

By एस पी सिन्हा | Published: July 31, 2018 02:41 PM2018-07-31T14:41:51+5:302018-07-31T14:41:51+5:30

आशीर्वाद नामक बस रांची से साहेबगंज जा रही थी। बस जब घाटी से गुजर रही थी तब पीछे से एक ट्रक ने उसमें ठोकर मार दी।

Jharkhand bus accident 10 people may burnt | झारखंड में भयानक सड़क हादसा, 10 लोगों के जलकर राख हो जाने की आशंका, 15 घायल

सांकेतिक तस्वीर

रांची, 31 जुलाई:झारखंड में रामगढ़-रांची मार्ग पर चुटूपालू घाटी में सोमवार रात करीब 8:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त मिथेन गैस भरे टैंकर में पेपर लदे ट्रक ने धक्का मार दिये जाने और इस धक्के से टैंकर में लगी आग के कारण उसकी चपेट में आई यात्री गाड़ी के जल जाने से कई लोगों के खाक हो जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आग लगने से बुरी तरह झुलसे कई लोगों को गंभीर अवस्था में रांची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीर्वाद नामक बस रांची से साहेबगंज जा रही थी। बस जब घाटी से गुजर रही थी तब पीछे से एक ट्रक ने उसमें ठोकर मार दी। इसके बाद दो अन्य वाहनों ने भी पीछे से इन गाड़ियों को ठोक दिया। इससे बस में आग लग गई। आग पास में पहले से पलटे हुए गैस टेंकर में पकड ली। टैंकर धू-धू कर जलने लगा। इसकी चपेट में कई अन्य वाहन भी आ गये। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल और रांची भेजा गया। इस घटना में घायल हुए तीन लोगों का रिम्स के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।

वहीं, पति का शव लेकर हसीना बेगम घर जा रही थी कि घाटी में बस की आग की चपेट में इनका ऐंबुलेंस भी आ गया। इससे वो, बेटा गफूर और एक रिश्तेदार घायल हो गये। सभी का रिम्स में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि एक शव एंबुलेंस में जलकर पुरी तरह से राख हो गया है। जबकि टैंकर की चपेट में एक बस दो एक कार और एक फोर्स कंपनी का  वाहन चपेट में आया। आग अभी तक टैंकर में लगी हुई है। कल रात हुई दुर्घटना में कई लोगों के मरने की आशंका है। 

जानकारों के अनुसार इस घटना में कई लोगों के मरने की आशंका है, लेकिन अबतक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। घटना स्थल पर एक जली हुई मोटर साइकिल भी मौजूद है। इस घटना में दस लोगों  के मरने की आशंका है। जबकि 15 घायलों को रामगढ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीररूप से झुलसे छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। आग बुझाने के क्रम में कई दमकल कर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गये हैं। बताया जा रहा है कि माइंस रेस्क्यू की टीम ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई है।

सुरक्षा के तहत रांची से जानेवाली गाडियों को ओरमांझी  में रोक दिया गया। उन्हें सिकिदरी के रास्ते भेजा गया। वहीं रामगढ में सुभाषचौक के पास गाड़ियों को रोक दिया गया। मृतकों के संबंध में पूछे जाने पर एसपी ए। विजयालक्ष्मी ने कहा कि रेस्क्यू कार्य चल रहा है। यात्रियों से बातचीत के आधार पर चार लोगों की मौत की आशंका है। आग बुझने पर ही जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कम से कम 10 लोगों के जलकर राख हो जाने की आशंका है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Jharkhand bus accident 10 people may burnt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे