लाइव न्यूज़ :

झारखंड: CRPF ने मुठभेड़ में मार गिराए तीन नक्सली, एक जवान शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 10:02 IST

झारखंडः गिरिडीह के जंगलों में सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद कर लिए हैं।

Open in App

झारखंड के गिरिडीह में सोमवार (15 अप्रैल) की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान बड़ी सफलता मिली है, जिसमें उन्होंनों तीन नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस दौरान मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के बेलवा घाट के जंगलों में सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही साथ जवानों ने नक्सलियों के पास से एक एके -47 राइफल, 3 मैगजीन और 4 पाइप बम भी बरामद किए हैं। वहीं, मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। आपको बता दें, अभी हाल ही छत्तीसगढ़ के धमतरी के साले घाट जंगल में  सीआरपीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य जवान घायल हो गए थे। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए।  

टॅग्स :नक्सलसीआरपीएफझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप