लाइव न्यूज़ :

Jharkhand-Bihar Politics News: झारखंड के बाद बिहार, राजद और कांग्रेस को लगेगा झटका, कई विधायक टूटेंगे, मंत्री अशोक चौधरी का दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2024 16:58 IST

Jharkhand-Bihar Politics News: बिहार में राजद और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की वजह बताते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कई विधायकों को नेतृत्व ने बड़े-बड़े सपने दिखाए, टिकट देने का वादा किया, लेकिन कुछ नहीं किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में भी महागठबंधन के विधायकों के साथ बहुत जल्द होने वाला है।कई विधायक एनडीए के संपर्क में आए हैं।बहुत जल्द ऐसे विधायक हमारे साथ होंगे।

Jharkhand-Bihar Politics News: झारखंड की सियासत में जारी सियासी हलचल के बीच बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि जो कुछ झारखंड में महागठबंधन की सरकार के साथ हो रहा है, उनके विधायक विद्रोह कर भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा ही बिहार में भी महागठबंधन के विधायकों के साथ बहुत जल्द होने वाला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं और बहुत जल्द वैसे विधायक हमारे साथ होंगे। अशोक चौधरी ने कहा कि आज झारखंड में जो कुछ हो रहा है, तब इन लोगों की बेचैनी बढ़ रही है और आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जब कुछ महीना पहले महागठबंधन के लोग हमारे विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए थे।

लेकिन वो अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए तब क्यों नहीं जुबान खुली थी? बिहार में राजद और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कई विधायकों को नेतृत्व ने बड़े-बड़े सपने दिखाए, टिकट देने का वादा किया, लेकिन कुछ नहीं किया। वैसे विधायकों की नाराजगी अब खुलकर सामने आएगी और बहुत जल्द ऐसे विधायक हमारे साथ होंगे। कई विधायक एनडीए के संपर्क में आए हैं।

 

टॅग्स :बिहारझारखंडजेडीयूBJPकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?