लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: पहले चरण में 203 संवेदनशील और दूरस्थ बूथों के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए मतदान कर्मी

By भाषा | Updated: November 30, 2019 04:15 IST

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 203 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर से भेजे गए मतदान कर्मी

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार को होगा मतदानपहले चरण में 203 संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए मतदान कर्मी

रांची: झारखंडविधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में स्थित 203 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए मतदान कर्मियों को हेलीकॉफ्टर से भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर से मतदान केन्द्रों पर भेजे गये ये सभी मतदानकर्मी सुरक्षित तरीके से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि गुमला में 22, लोहरदगा में 22, लातेहार में 125, पलामू में 15, गढ़वा में 12 और चतरा में 7 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में जवान तैनात किए गए हैं और लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं, उनमें से ज्यादातर नक्सल प्रभावित हैं।

मीणा ने बताया कि मतदान केंद्रों को नक्सल और गैर नक्सल आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में विभाजित किया गया है। मीणा ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में 1097 अति संवेदनशील और 461 संवेदनशील मतदान केंद्र भवन हैं। वहीं गैर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अति संवेदनशील मतदान केंद्र भवनों की संख्या 278 और संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 1215 है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?