लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: पहले चरण में 13 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान, 64.72 प्रतिशत हुई वोटिंग

By भाषा | Updated: November 30, 2019 21:54 IST

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान के साथ 64.72 फीसदी मतदान हुआ

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव के पहले चरण में 64.72 फीसदी मतदान हुआ13 सीटों के हुए मतदान को लेकर कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली

रांची: झारखंडविधानसभा चुनावों में शनिवार को प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए कुल शांतिपूर्ण ढंग से 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनावों से लगभग डेढ़ प्रतिशत अधिक है और इस दौरान जंगली क्षेत्रों में दो विस्फोटों के अलावा कहीं से भी किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने आज शाम यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन 13 सीटों के हुए मतदान को लेकर कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए आज हुए मतदान का कुल प्रतिशत 64.72 रहा। इस तरह 2014 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.43 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों के लिए कुल 63.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। चौबे ने बताया कि आज पहले चरण में जिन 13 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ उनमें चतरा (एससी) में 58.92, गुमला (एसटी) में 67.3, बिशुनपुर (एसटी) में 69.8, लोहरदगा (एसटी) में 71.47, मनिका (एसटी) में 62.66, लातेहार (एससी)में 67.2, पांकी में 64.3, डाल्टेनगंज में 64.1, विश्रामपुर में 61.72, छत्तरपुर (एससी) में 62.42, हुसैनाबाद में 60.94, गढ़वा मे 66.04 और भवनाथपुर सीट के लिए 67.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चौबे ने बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में चतरा (एससी) के लिए 53.62 प्रतिशत, गुमला (एसटी) के लिए 60.73 प्रतिशत, बिशुनपुर (एसटी) के लिए 66.92 प्रतिशत, लोहरदगा (एसटी) सीट के लिए 67.75 प्रतिशत, मनिका (एसटी) सीट के लिए 59.77, लातेहार (एससी) सीट के लिए 66.17 प्रतिशत, पांकी सीट के लिए 65.72, डाल्टेनगंज सीट के लिए 64.70 प्रतिशत, विश्रामपुर सीट के लिए 61.31 प्रतिशत, छतरपुर (एससी) सीट के लिए 59.63 प्रतिशत, हुसैनाबाद सीट के लिए 62.21, गढ़वा सीट के लिए 67.81 और भवनाथपुर सीट के लिए 68.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?