लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: पूर्व आईएएस सिंह, सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ठाकुर और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश दुबे भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2023 10:41 IST

Jharkhand Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे बाबूलाल मरांडी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।देश की सेवा के लिए अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करना चाहता था। अनुभवी लोगों की क्षमता और कार्यकुशलता से पार्टी को फायदा होगा।

Jharkhand Assembly Elections: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी विजय कुमार सिंह और झारखंड सरकार के कई अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो गए।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। सिंह ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल इसलिए हुआ क्योंकि मैं सेवानिवृत्ति के बाद देश की सेवा के लिए अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करना चाहता था।

(प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों ने मुझे इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।’’ पार्टी ने दावा किया कि पूर्व आईएएस के अलावा, सेवानिवृत्त राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश जी के दुबे के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। मरांडी ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘इस प्रकार के अनुभवी लोगों की क्षमता और कार्यकुशलता से पार्टी को फायदा होगा।

उनके सेवा क्षेत्र बदल गए हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।’ उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘गांव के गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक बदलाव आया है।’

टॅग्स :झारखंडBJPझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?