लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections 2024: लो जी हो गया गठजोड़!, एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगी जदयू, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जल्द घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2024 18:26 IST

Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के द्वारा यह कहे जाने पर कि हमारी तैयारी 11 सीटों पर है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Assembly Elections 2024 live update: एनडीए से फाइनल बातें हो जाएगी उसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा।Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: बिना जदयू के देश के किसी हिस्सा में चुनाव का परिणाम नहीं आता है।Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जदयू जुट गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों मंत्रियों और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के साथ बैठक भी की थी। लेकिन जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी या एनडीए के साथ, इसको लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में हम लोग एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे। कितने सीटों पर लड़ेंगे किन-किन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, ये हमारे नेता मिल बैठकर निर्णय करेंगे। बिना जदयू के देश के किसी हिस्सा में चुनाव का परिणाम नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए से फाइनल बातें हो जाएगी उसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के द्वारा यह कहे जाने पर कि हमारी तैयारी 11 सीटों पर है। इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने जो सूची दिया है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। ये गोपनीय मामले हैं।

ऐसे में जब तक पार्टी के नेताओं में ये तालमेल नहीं बैठता की कितने सीटों पर चुनाव लड़ना है, तब तक यह कहना मुश्किल है कि कितने सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के नेता सरयू राय से नीतीश कुमार की बात हुई है। हम लोग की भी बात हुई है। कुछ दिन इंतजार करिए आप लोगों को सुखद संदेश मिलेगा। वहीं श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू झाल बजाने वाली पार्टी नहीं है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019जेडीयूनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीझारखंडBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो