झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

By भाषा | Published: November 12, 2019 12:25 AM2019-11-12T00:25:08+5:302019-11-12T00:25:08+5:30

झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम चरण है। चुनाव के लिये नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।

Jharkhand Assembly election 2019 Congress releases a list of 19 candidates | झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

Highlightsभाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये 52 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, इसके साथ ही पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई। झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम चरण है।

23 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीसरी सूची में पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, उनमें पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से आर सी प्रसाद मेहता, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक शामिल हैं।

रविवार को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों और एक उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से मैदान में उतारा है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं।

Web Title: Jharkhand Assembly election 2019 Congress releases a list of 19 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे