लाइव न्यूज़ :

Jharkhand and West Bengal raids: 17 ठिकानों पर एक्शन?, बांग्लादेशी घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2024 16:17 IST

Jharkhand and West Bengal raids: पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand and West Bengal raids: आदिवासी इलाकों में जनसंख्या का बदलाव किया जा रहा है।Jharkhand and West Bengal raids: 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होने वाले हैं।Jharkhand and West Bengal raids: 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

Jharkhand and West Bengal raids: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बांग्लादेशियों की घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी का रैकेट चलाकर अवैध तरीके से कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईडी की टीमें रांची के बरियातू स्थित होटल स्काईलाइन, आश्वी डायग्नोस्टिक के अलावा कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान क्या कुछ मिला है? इस पर फिलहाल इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही रांची के बरियातू इलाके से दो बांग्लादेशी लड़कियों को मुक्त कराया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला था कि बंगाल बॉर्डर के पास लगे कटीले तार को फांद को कर दोनों बांग्लादेशी लड़कियां झारखंड पहुंची थी। जहां दोनों लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में बरियातू थाने में केस दर्ज किया गया था।

इसी मामले में छापेमारी की जा रही है। ईडी ने बांग्लादेशी महिलाओं के घुसपैठ के एक मामले में पीएमएलए के तहत सितंबर में केस दर्ज किया था। यह छापेमारी उसी केस के सिलसिले में की गई है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में चुनावों के दौरान भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है।

खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि घुसपैठियों पर बसा कर आदिवासी इलाकों में जनसंख्या का बदलाव किया जा रहा है। झारखंड में 43 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार 13 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। वहीं 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगालJharkhand Assemblyनरेंद्र मोदीबांग्लादेशनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?