लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अलकायदा आतंकी ने उगला सच- कई लोगों को जेहादी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा, खुद नहीं गया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2019 20:57 IST

झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन ने पूछताछ में एटीएस को यह बताया है कि उसने कई लोगों को पाकिस्तान भिजवाया, लेकिन खुद पाकिस्तान नहीं गया.

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन ने पूछताछ में बताया है कि उसने कई लोगों को पाकिस्तान भिजवाया, लेकिन खुद नहीं गया. उसने बताया कि पंजाब से सटे पाकिस्तान के इलाके और पीओके में भी कुछ लोगों को जेहादी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है.

झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन ने पूछताछ में एटीएस को यह बताया है कि उसने कई लोगों को पाकिस्तान भिजवाया, लेकिन खुद पाकिस्तान नहीं गया. पंजाब से सटे पाकिस्तान के इलाके और पीओके में भी कुछ लोगों को जेहादी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है. उसने मोहम्मद कटकी और मोहम्मद सामी के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. 

वहीं, कलीमुद्दीन के द्वारा और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिये जाने के बाद से झारखंड एटीएस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी उससे और भी राज उगलवाने में लगे हुए हैं और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

इस बीच कलीमुद्दीन के द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर अब एटीएस जांच में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार कलीमुद्दीन ने रांची, रडगांव, चतरा, कपाली, मानगो समेत शहर के अन्य जगहों पर रहने वाले उसके सहयोगी की भी जानकारी दी है. अब्दुल रहमान कटकी उसके घर अक्सर आता जाता रहता था.

ऐसे में एटीएस की टीम झारखंड के अलावा दूसरे प्रदेश में आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की जानकारी इकट्ठा करने में जुटा है. हालांकि मौलाना कलीमुद्दीन से जानकारी इकट्ठा करने के लिए एटीएस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. यहां बता दें कि तीन वर्षों से फरार मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 12 क्रास रोड-2ए निवासी कलीमुद्दीन को पिछले दिनों झारखंड एटीएस ने टाटानगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था. मंगलवार को एटीएस ने मौलाना कलीमुद्दीन को कोर्ट से सात दिनों के रिमांड पर पूछताछ के लिया है.

टॅग्स :बिहारपटनाआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण