लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रेप, मानव तस्करी जैसे अपराधों का शिकार रहीं 52 अनाथ लड़कियों को नहीं मिल रहा कस्तूरबा स्कूल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2019 20:59 IST

झारखंड के गुमाल जिले में रेप और मानव तस्करी जैसे कई भयावह अपराधों का शिकार रहीं पचास से ज्यादा लड़कियां पढ़-लिखकर कुछ करना चाहती हैं लेकिन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में नामांकन नहीं हो पाने से उनके सपनों पर पानी फिर रहा है।

Open in App

झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म, बाल विवाह, मानव तस्करी की शिकार, अनाथ व गरीबी में जी रही 52 लड़कियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में नामांकन नहीं होने का मामला सामने आया है. ये लड़कियां पांच महीने से नामांकन के लिए कस्तूरबा स्कूल, सीडब्ल्यूसी व डालसा (जिला विधिक प्राधिकार) कार्यालय का चक्कर लगा रही  हैं. लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2019 के मार्च व अप्रैल में सीडब्ल्यूसी व डालसा (जिला विधिक प्राधिकार) द्वारा 52 लड़कियों की सूची शिक्षा विभाग को सौंपी गई थी. सूची में उन लड़कियों का नाम, पता व पिता का नाम अंकित है. साथ ही किस कारण से लड़कियों का कस्तूरबा स्कूल में नामांकन लेना है. इसकी भी जानकारी दी गई है. इसके बाद भी शिक्षा विभाग इन लड़कियों के नामांकन में देरी कर रहा है.

दुष्कर्म की शिकार लड़कियों का कहना है कि वह सभी पांच महीने से कस्तूरबा स्कूल में नामांकन के लिए भटक रही हैं. इनमें कई अनाथ भी हैं. सभी पढ़ना चाहती हैं. वह सभी प्रशासन मदद की मांग भी कर रही हैं. इन सभी का कहना है कि ये सभी पढ़-लिखकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं. वहीं अनाथ बच्ची ने कहा कि मेरे माता-पिता नहीं हैं. नामांकन होने पर मैं पढ़ूंगी. जीवन में आगे बढ़ूंगी. 

वहीं, गुमला के जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि जब सूची आई है तो नामांकन हो जाना चाहिए था. अगर नामांकन नहीं हुआ है तो मैं इसकी जांच करा लेता हूं. सूची में जिन छात्राओं का नाम है. उनका नामांकन कस्तूरबा स्कूल में जरूर होगा. जबकि गुमला की सीडब्ल्यूसी, सदस्य सुषमा देवी ने कहा कि गुमला जिले के 10 प्रखंडों में स्थित 10 कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन के लिए 52 लड़कियों की सूची शिक्षा विभाग को दी गयी है. वर्ग छह से वर्ग 11वीं तक में नामांकन लेना है, परंतु एक भी लड़की का नामांकन नहीं हुआ है. डर है कि कहीं दोबारा ये लड़कियां मानव तस्करी का शिकार न हो जाये.

टॅग्स :झारखंडरेपगैंगरेपमानव तस्करी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण