हरियाणा के झज्जर में देर रात अमोनिया गैस लीक से अफरातफरी, लोगों को होने लगी उल्टियां, सांस लेने में दिक्कत

By विनीत कुमार | Published: April 29, 2022 07:17 AM2022-04-29T07:17:31+5:302022-04-29T07:21:12+5:30

हरियाणा के झज्जर में गुरुवार रात अमेनिया गैस लीक से अफरातफरी मच गई। कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टी जैसी शिकायत रही।

Jhajjar, Haryana amonia gas leak, people started vomiting, difficulty in breathing, many people hospitalized | हरियाणा के झज्जर में देर रात अमोनिया गैस लीक से अफरातफरी, लोगों को होने लगी उल्टियां, सांस लेने में दिक्कत

हरियाणा के झज्जर में गैस लीक से अफरातफरी (फोटो- एएनआई)

Highlightsझज्जर के बेरी गेट क्षेत्र में कत्था फैक्ट्री में अमोनियां गैस लीक से मची अफरातफरी। कईं लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की, कुछ को उल्टी होने लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गुरुवार रात एक फैक्ट्री में गैस लीक से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बेरी गेट क्षेत्र में कत्था फैक्ट्री में अमोनियां गैस लीक होने लगी। इस रिसाव से पास में रिहाइशी इलाके में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस लीक के बाद कईं लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। कई लोगों को उल्टियां शुरू हो गई। सूचना मिलने के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना रात करीब 10 बजे की ैहै।

झज्जर के डिप्टी कमिश्नर जग निवास ने कहा, 'अमोनिया गैस रिसाव की घटना की सूचना मिली है। तीन एम्बुलेंस और 3 से 4 फायर ब्रिगेड मौके पर हैं। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई।' दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री को खाली करा लिया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

आधी रात को सड़कों पर पानी की बौछार, इलाका खाली कराया गया

अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी के बाद आधी रात को ही आस पड़ोस के कुछ इलाकों को  खाली करा लिया गया। लोगों से फैक्ट्री वाले क्षेत्र से दूर जाने को कहा गया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सड़कों पर पानी की बौछार भी कराई गई ताकि हवा में फैले गैस को दबाया जा सके। 

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के टैंक से निकल रही पाइप से अमोनिया गैस का रिसाब हुआ था। इसके बाद से आसपास के लोगों को दिक्कतें शुरू हुईं। रिसाव की खबर फैलते ही और अफरातफरी मच गई।

इस बीच कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंचे दमकल के दो कर्मचारियों को भी दिक्कतें हुई हैं। दो कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है।

Web Title: Jhajjar, Haryana amonia gas leak, people started vomiting, difficulty in breathing, many people hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे