लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाः अभ्यर्थियों के एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के दौरान उतरवाए कपड़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2018 13:59 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को आयोजित हो रही परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की गहनता से चैकिंग की गई।

Open in App

जयपुर, 13 जुलाईः राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को लेकर प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार किए हुए है। रविवार को राजस्थान के झंझुंनू जिले में परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले चैकिंग के दौरान अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली गई, ताकि नकल न हो सके। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कई अभ्यर्थियों के कपड़े उतरवा दिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को आयोजित हो रही परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की गहनता से चैकिंग की गई। इस दौरान झुंझुंनू के एक परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कुछ अभ्यर्थियों को जूते, शर्ट और टीशर्ट भी उतरवाकर तलाशी ली गई। साथ ही साथ महिलाओं की ज्वैलरी भी उतरवा ली गई। प्रशासन के इस रवैये को लेकर अभ्यर्थी असहज महसूस कर रहे थे।

बता दें ये परीक्षा राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी (जयपुर) समते पूरे प्रदेश में आयोजिक की जा रही है। इस संबंध में जयपुर के सम्भागीय आयुक्त टी. रविकांत ने आदेश जारी कर कहा था जयपुर जिले में शनिवार 14 जुलाई और रविवार 15 जुलाई को होने वाली राजस्थान पुलिस कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा के मध्यनजर नकल को रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कानून व्यवस्था और लोक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस आयुक्तालय, जयपुर क्षेत्र के 209 परीक्षा केन्द्रों तथा जयपुर ग्रामीण में 10 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर अस्थाई प्रतिबंध लागू किया है। 

रविकांत ने बताया था कि इन 219 परीक्षा केन्द्रों पर 2जी, 3जी, 4जी डाटा (मोबाईल इंटरनेट), इंटरनेट सर्विसेज, एसएमएस/एमएमएस, वॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया सेवाएं (वॉयस कॉल्स और ब्रॉडबैंड इंटरनेट के अलावा) 14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगी।

सम्भागीय आयुक्त ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना और अवहेलना न करने के निर्देश दिए थे। आदेश में कहा गया था कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत अभियोग चलाया जा जाएगा।  

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है