लाइव न्यूज़ :

17 लाख उम्मीदवारों ने डाउनलोड किए JEE-NEET एडमिट कार्ड, मनीष सिसोदिया बोले- बेचारे छात्र क्या करें वो तो मजबूर हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2020 19:02 IST

कोरोना वायरस के कारण JEE और NEET परीक्षाएं पहले ही दो बार टाली जा चुकी हैं । जेईई मेन्स परीक्षा मूल रूप से 7-11 अप्रैल को आयोजित होनी थी लेकिन इसे 18-23 जुलाई के लिये टाल दिया गया। नीट परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित होनी थी लेकिन इसे 26 जुलाई के लिये टाल दिया गया था। इन परीक्षाओं को एक बार फिर सितंबर के लिये टाल दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- NTA द्वारा जानकारी मिली है कि 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने JEE (Main) परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड डाउनलोड किये हैं। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- हमें छात्रों और अभिभावकों से परीक्षा आयोजित किये जाने के पक्ष में ई मेल प्राप्त हुए हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार (27 अगस्त) को कहा कि 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा के लिये अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर लिया है और इससे स्पष्ट होता है कि छात्र हर हाल में परीक्षा चाहते हैं। इसपर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, बेचारे छात्र क्या करें वो तो मजबूर हैं (एडमिट कार्ड) डाउनलोड तो करेंगे ही। अगर आप छात्रों से पूछें, पैरेंट्स से पूछें या आप खुद एक पिता होकर सोचें तो कभी ये परीक्षा नहीं करवा सकते। 

इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, नगर निगम पिछले 17-18 सालों में भाजपा के राज में सड़कों पर कटोरा लेकर आ गई है। इन्होंने पूरे के पूरे नगर निगम को भिखारी बना दिया है। भाजपा को चाहिए कि अब वो नगर निगम छोड़ दे। ये छोड़ दें तो आम आदमी पार्टी यहां बनेगी और ईमानदारी से काम करेगी।

दिल्ली उपमुख्यमंत्री ने कहा, SDMC को चाहिए कि वो अपना भ्रष्टाचार रोके, अपने फंड्स का मैनेजमेंट ठीक करे। पूरे नगर निगम में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है, पहले उसे रोकें। शिक्षकों और डॉक्टरों के लिए वेतन भी निकल जाएगा। दिल्ली सरकार ने हमेशा जितना उनका पैसा बनता था उससे ज्यादा उन्हें दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जानें आज JEE-NEET परीक्षा पर क्या-क्या कहा? 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज (27 अगस्त) को कहा कि 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई और नीट परीक्षा के लिये अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है और इससे स्पष्ट होता है कि छात्र हर हाल में परीक्षा चाहते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर नीट और जेईई मेन्स परीक्षा को स्थगित करने की कुछ वर्गो द्वारा मांग की जा रही है। 

निशंक ने कहा, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने मुझे बताया कि 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है जबकि 10 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने नीट परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है । इससे स्पष्ट होता है कि छात्र चाहते हैं कि परीक्षा हर हाल में आयोजित हो। 

उन्होंने कहा, हमें छात्रों और अभिभावकों से परीक्षा आयोजित किये जाने के पक्ष में ई मेल प्राप्त हुए हैं क्योंकि वे इस परीक्षा की तैयारी दो-तीन वर्षो से कर रहे थे। 

इंजीनियरिंग के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) या जेईई एक से छह सितंबर के बीच होगी जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) 13 सितंबर को कराने की योजना है। नीट के लिए 15.97 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जेईई मेन्य के लिये करीब 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीटरमेश पोखरियाल निशंकदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना