लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2024 Result: परिणाम में 23 अभ्यर्थियों ने 100 अंक से किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: February 13, 2024 12:19 IST

जेईई मेन्स से जुड़ा पेपर 1 का एग्जाम 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को हुआ था, हालांकि पेपर 2 बीती 24 जनवरी, 2024 को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेन्स परीक्षा में 23 छात्रों ने 100 अंक लाकर किया टॉपएनटीए पूरी लिस्ट जारी कीअब क्वालिफाई करने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड की करेंगी तैयारी

JEE Main 2024 Result: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी करते हुए जेईई मेन्स 2024 पहले सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं। साथ ही जो भी अभ्यर्थी पहले सत्र में सम्मलित हुई है, वे सभी अपने-अपने नतीजे  jeemain.nta.nic.in लिंक को खोलकर देख सकते हैं। इसके साथ ही ये भी बता दें कि कुल 23 छात्रों ने 100 का स्कोर किया है। 

जेईई मेन्स से जुड़े पेपर 1 का एग्जाम 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को हुआ था, हालांकि पेपर 2 के लिए परीक्षा बीती 24 जनवरी, 2024 को हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार जेईई मेन्स के लिए 12 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए, जबकि 11.70 लाख अभ्यर्थियों ने ही टेस्ट दिया। जिन भी छात्रों ने क्वालिफाई कर लिया हो, वे ही अब जेईई एडवांस का एग्जाम आगामी अप्रैल, 2024 में दे सकते हैं। 

किसने और किन राज्यों से किया टॉपइस परीक्षा में पहले टॉपर तेलंगाना से सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य, दूसरे आंध्र प्रदेश से कल्लाकुरी सैनाध श्रीमंत, राजस्थान से ईशान खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश से देशांक प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेश से निपुण गोयल पांचवें स्थान पर रहे हैं। इस परीक्षा से जुड़े उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए।

जेईई मेन 2024 पेपर 1, पेपर 2 परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए थे। पेपर 1 परीक्षा के नतीजे आज घोषित हुए। पेपर 1 (बीई/बीटेक) के कुल उम्मीदवारों में से 95.8 प्रतिशत ने पेपर में भाग लिया था। एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित करने के बाद से जेईई (मेन) के लिए अब तक के सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

टॅग्स :एजुकेशनजेईई एडवांसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईईएडीवी.एसी.इनजेईई रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?