लाइव न्यूज़ :

जेडीयू के प्रशांत किशोर ने CAA और NRC पर साधा निशाना, कहा- बिना राज्यों के सहयोग के लागू नहीं हो सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 11:08 IST

अगर राज्यों ने एनआरसी की अनुमति नहीं दी तो? कुछ लोगों का कहना है कि सेक्शन 356 का इस्तेमाल करके सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है। अगर 6 महीने बाद चुनाव में फिर वही सरकार बन गई तब क्या? क्या हम सरकार को लगातार बर्खास्त करते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने नागरिकता कानून का उनकी पार्टी द्वारा समर्थन किए जाने की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि बिना राज्यों के सहयोग के एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं हो सकता। 

राजनीतिक रणनीतिकार एवं जद(यू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर रविवार को एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में एनआरसी लागू करना नागरिकता की नोटबंदी के समान है। हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित प्रशांत किशोर के साक्षात्कार के मुताबिक उन्होंने कहा कि बिना राज्यों के सहयोग के एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं हो सकता। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू भले ही एनडीए का हिस्सा है लेकिन इतिहास गवाह है। कई अहम मुद्दों पर जेडीयू और बीजेपी ने अलग-अलग स्टैंड लिया है। उन्होंने कहा कि आप किसी ऐसी चीज़ का समर्थन कैसे कर सकते हो जो भेदभाव की नींव पर रखा गया हो।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिना राज्य सरकार के सहयोग के एनआरसी और सीएए लागू नहीं किया जा सकता। अगर राज्यों ने एनआरसी की अनुमति नहीं दी तो? कुछ लोगों का कहना है कि सेक्शन 356 का इस्तेमाल करके सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है। अगर 6 महीने बाद चुनाव में फिर वही सरकार बन गई तब क्या? क्या हम सरकार को लगातार बर्खास्त करते रहेंगे। इसलिए व्यावहारिक तौर पर बिना राज्यों को शामिल किए ये संभव नहीं है। 

गौरतलब है कि किशोर ने नागरिकता कानून का उनकी पार्टी द्वारा समर्थन किए जाने की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। किशोर ने कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून “बड़ी चिंता की बात नहीं है” लेकिन यह प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के साथ मिलकर समस्या बन सकता है। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनागरिकता संशोधन कानूनजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर