लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 का NDA की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने किया बहिष्कार, लोकसभा से किया वॉकआउट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 14:23 IST

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा में बीते दिन बिहार में उद्योग मंत्री और JDU नेता श्याम रजक ने खुलकर जम्मू-कश्मीर विधेयक का विरोध किया था।जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा है, हम 370 जैसे विवादास्पद मुद्दे से छेड़छाड़ का हिस्सा नहीं बन सकते, इसलिए हम सदन का बहिष्कार करते हैं।

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाला आर्टिकल 370 खत्म करने की पेशकश की है। आज (6 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा में पेश हुआ। इस मामले पर लोकसभा में चर्चा जारी है। इसी बीच NDA की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने लोकसभा से  वॉकआउट किया है। जेडीयू एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ इस मुद्दे पर अलग खड़ी हुई है। बीते दिन राज्य सभा में भी जेडीयू ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल का समर्थन नहीं किया था। 

जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा है, हम 370 जैसे विवादास्पद मुद्दे से छेड़छाड़ का हिस्सा नहीं बन सकते, इसलिए हम सदन का बहिष्कार करते हैं। 

जेडीयू ने राज्य सभा में इसे देश के लिए काला दिन बताया था। साथ ही कहा था कि यह लोकतंत्र की हत्या जैसा है। बिहार में उद्योग मंत्री और जदयू नेता श्याम रजक ने खुलकर जम्मू-कश्मीर विधेयक का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का प्रस्ताव का हम पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए काला दिन है। श्याम रजक ने भाजपा के इस प्रस्ताव को लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी है। 

 मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों को विभाजित करने से संबंधित संकल्प और विधेयक पास कराने के लिए लोकसभा में चर्चा जा रही है। इससे पहले राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। 

टॅग्स :जनता दल (यूनाइटेड)धारा ३७०जम्मू कश्मीरराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?