लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "भारत के लोगों को ठगने का काम कर रहे"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2023 17:08 IST

ललन सिंह ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में राष्ट्रपति की देश की सुप्रीम पावर हैं। ऐसे में नए संसद भवन का उद्घाटन भी उन्हीं से कराया जाना चाहिए।

Open in App

पटना: देश के 508 रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार के कार्यारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भारत के लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।

यह वैसा ही छलावा है जैसा छलावा नए संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर हुआ है। ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 508 रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करने वाले हैं, जो इस देश की जनता को छलने का एक नया प्रयोग है।

प्रधानमंत्री जी, यह तो बताइए कि 28 मई 2023 को नए संसद भवन का उद्घाटन तो आपने बड़े धूमधाम से किया था, लेकिन उसका दरवाज़ा आज तक नहीं खुला है। नए संसद के गेट पर संतरी खड़ा है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है! क्योंकि जिस अधूरे भवन का उद्घाटन आपने कर दिया, उसका भेद खुल जाएगा..! वाह रे देश की सरकार..!

दरअसल, दिल्ली में देश में नये संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मई 2023 को किया था लेकिन उद्घाटन सत्र का देश की अधिकांश विपक्षी पार्टियों ने बहिष्कार किया था। जदयू सहित अन्य दलों की मांग थी कि देश के नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं। वे सत्ता और विपक्ष दोनों के विश्वस्त होते हैं।

भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में राष्ट्रपति की देश की सुप्रीम पावर हैं। ऐसे में नए संसद भवन का उद्घाटन भी उन्हीं से कराया जाना चाहिए। बावजूद इसके पीएम मोदी ने विपक्ष की मांग को अनसुना कर दिया और उन्होंने खुद ही उद्घाटन किया। नए संसद भवन का उद्घाटन होने के बाद भी संसद का मानसून सत्र पुराने संसद भवन में ही चल रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीLalan SinghजेडीयूबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?