लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में अंडरवियर और बनियान पहनकर घूमने के कारण विवादों में आए जदयू विधायक गोपाल मंडल की बढ़ सकती मुश्किलें, पुलिस ने शुरू की जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2021 19:37 IST

जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 290, 379 और 34 के अलावा 3 (आर) (एस) एससी-एसटी अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इसकी जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.कुणाल सिंह, दिलीप कुमार, विजय मंडल पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.दुर्व्‍यहार करने व ज्वेलरी छीनने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

पटनाः पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर और बनियान पहनकर घूमने के कारण विवादों में घिरे जदयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ सकती है.

पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है. जांच के क्रम में आरा रेल पुलिस ने रेलवे से संपर्क कर घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है. पटना के रेल एसपी विकास वर्मन ने बताया कि रेल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है. विवाद का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हुआ है. पुलिस फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है.

विधायक मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 290, 379 और 34 के अलावा 3 (आर) (एस) एससी-एसटी अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज हुआ है. रेल एसपी के निर्देश पर आरा जीआरपी में विधायक गोपाल मंडल के अलावा कुणाल सिंह, दिलीप कुमार, विजय मंडल पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वही इस कांड में गवाहों को भी गवाही के लिए बुलाने की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि गोपाल मंडल के विरुद्ध उनके साथ ट्रेन में रहे प्रह्लाद पासवान नामक एक यात्री ने नशे की स्थिति में गाली-गलौज व जाति सूचक शब्‍दों के उपयोग के साथ दुर्व्‍यहार करने व ज्वेलरी छीनने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

विवाद विधायक गोपाल मंडल के ट्रेन की बोगी में अंडरवियर और बनियान में घूमने से पैदा हुआ. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. प्रह्लाद पासवान ने शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. आरोप है कि विधायक ने उनसे बदसलूकी की और अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके चेन और अंगूठी भी छीने.

साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है. दिल्ली में दर्ज इस शिकायत को आरा रेल पुलिस जांच कर रही है. प्रह्लाद पासवान पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के करीबी हैं. प्रह्लाद पासवान सूरजभान सिंह के स्टाफ के तौर पर काम कर चुके हैं. हालांकि इस वक्त वह दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव हैं.

टॅग्स :पटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू