लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेरोजगारी के मुद्दे पर JDU में कलह!, विधायकों ने नीतीश व मोदी सरकार पर किया हमला, जानें अपनी सरकार के खिलाफ क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2020 10:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता तेजस्वी यादव ने हालही घोषणा की है कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे।बिहार में वाम नेता कन्हैया कुमार भी इन दिनों सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ जन-गण-मण यात्रा कर रहे हैं।

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। राजद के नेता तेजस्वी यादवबिहार में बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरने के लिए एक यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच जदयू विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर हमला बोल दिया है। वहीं, एक दूसरे विधायक ने नाम लिए बिना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार बताने का प्रयास किया है। 

दरअसल, विधायक अमरनाथ गामी ने कहा है कि बिहार में बेरोज़गारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते। तेजस्वी (यादव) जी 'बेरोज़गारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन सिर्फ उससे मदद नहीं मिलेगी। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार पर जिम्मेदारी देते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बिना बेरोज़गारी को हटाना मुमकिन नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की किसी सरकार ने बेरोज़गारी को फोकस में रखकर काम नहीं किया। 

इस तरह साफ है कि अमरनाथ गामी ने नीतीश सरकार को भी बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार माना है। इसके साथ ही विधायक ने कहा है कि केंद्र की सरकार ने बिहार में रोजगार देने के लिए कुछ खास नहीं किया है। 

वहीं, एक अन्य जदयू एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि विपक्षी नेता 'बिरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। पिछले 10-15 वर्षों में बेरोजगारी के कारण बिहार से पलायन बढ़ा है, लोग दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं लेकिन अपमानित होते हैं। जो भी युवाओं के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरता है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।

दरअसल, इन दिनों बिहार में वाम नेता कन्हैया कुमार सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ जन-गण-मण यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही कन्हैया बेरोजगारी को लेकर भी अपनी यात्रा में सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने हालही घोषणा की है कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं और तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजद का वोट आधार विस्तार करने पर है। यह यात्रा पांच सप्ताह चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी। ऐसे में सरकार के खिलाफ लोगों में रोजगार आदि मुद्दे पर एक स्पष्ट संकेत जा सकता है।   

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहारबेरोजगारीआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप