लाइव न्यूज़ :

बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है वाकयुद्ध का दौर, उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2022 19:01 IST

कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुशील मोदी जी का बयान कि "जद(यू) का राजद में विलय हो जाएगा, अत्यंत आपत्तिजनक ही नहीं अपमानजनक भी है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर किया पलटवारभाजपा नेता को कहा- वर्ष 1995-96 के पहले का अपना इतिहास याद करेंकहा- उस समय आपकी पार्टी अछूत समझी जाती थी, तब जॉर्ज-नीतीश ने की थी कृपा

पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने के बाद से भाजपा और जदयू नेताओं के बीच छिडी वाकयुद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। भाजपा और जदयू नेताओं के बीच वार और पलटवार अपने चरम पर है। इसी क्रम में अब जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर वार किया है। 

कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुशील मोदी जी का बयान कि "जद(यू) का राजद में विलय हो जाएगा, अत्यंत आपत्तिजनक ही नहीं अपमानजनक भी है। भाजपा के नेता लोग लगातार गलबज्जा कर रहें हैं कि भाजपा ने बड़ी कृपा की हमारी पार्टी और हमारे नेता पर, केन्द्र में मंत्री बनाया, मुख्यमंत्री बनाया।

जदयू नेता ने आगे कहा अरे भाजपाई भाईयों, जरा याद करो वर्ष 1995-96 के पहले का अपना इतिहास। तब देश में आप एक अछूत पार्टी के रूप में जाने जाते थे। कोई भी दल आप से दोस्ती नहीं करना चाहता था। ठीक उसी दौर में आपके लिए फरिश्ता बन कर आए समता पार्टी के तत्कालीन नेता श्रद्धेय स्व. जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार, जिन्होंने ने भाजपा के मुम्बई अधिवेशन में भाग लिया और तब समता पार्टी से गठबंधन की नींव पड़ी। भाजपा अछूत से छूत बनी। 

कुशवाहा ने आगे कहा की अगर जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार की कृपा नहीं हुई रहती न, तो आज कोई अता पता नहीं रहता आपका। कृतघ्नता की सीमा पार गए, बयानवीरों। जरा सा भी कुछ बचा हो आपके अन्दर तो याद कीजिए 1995-96 के अपने इतिहास को। ऐसे देश जानता है कि आपकी पार्टी जब देश का इतिहास ही बदलने की घृणित कोशिश में लगी है तो पार्टी का इतिहास भुल गए तो कौन सी बड़ी बात हो गई।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूBJPसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील