लाइव न्यूज़ :

जेडीयू नेता व तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय का चुनावी मंच भर-भराकर गिरा, कई लोग हुए घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 16, 2020 15:54 IST

रूडी ने अपना भाषण खत्म किया था। इसके बाद राय की बारी थी। इससे पहले कि वह बोलना शुरू करते, कई लोग जद (यू) नेता जी को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए। जैसे ही मंच पर भारी भीड़ हुई तो टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के सारण जिले में गुरुवार को जनता दल (युनाइटेड) के नेता चंद्रिका राय की चुनाव प्रचार रैली के दौरान मंच टूट गया। मंच पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह भरभराकर गिर गया।

पटनाः बिहार के सारण जिले में गुरुवार को जनता दल (युनाइटेड) के नेता चंद्रिका राय की चुनाव प्रचार रैली के दौरान मंच टूट गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंच पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह भरभराकर गिर गया। हालांकि किसी के गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय के आने के कुछ समय बाद ही सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में यह घटना हुई और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली में भारी संख्या में राय के समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव प्रताप रूडी भी मंच पर मौजूद थे।

रूडी ने अपना भाषण खत्म किया था। इसके बाद राय की बारी थी। इससे पहले कि वह बोलना शुरू करते, कई लोग जद (यू) नेता जी को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए। जैसे ही मंच पर भारी भीड़ हुई तो टूट गया। इस दौरान COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए नहीं दिखाई दिए।

आपको बता दें, राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चली। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन