लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह ने इशारों-इशारों में कहा, 'नीतीश कुमार भी हैं पीएम मैटेरियल'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2022 22:00 IST

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यदि विपक्ष के अन्य दल एकजुट होकर चाहें तो नीतीश कुमार मोदी सरकार के सामने एक विकल्प के तौर पर खड़े हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने इशारों-इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताना शुरू कियाजदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि यदि विपक्ष चाहें तो नीतीश कुमार दे सकते हैं मोदी को चुनौती ललन सिंह ने जोर देते हुए कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं

दिल्ली: जनता दल यूनाईटेड ने भारतीय जनता पार्टी के साथ बिहार की सियासत में अलग होते ही इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने की मुहिम को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। बिहार में जब से भाजपा-जदयू का संबंध विच्छेद हुआ है, तभी से बिहार भाजपा आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी छुपी हुई पीएम बनने की महत्वाकांक्षा के कारण रिश्तों को खत्म किया है।

भाजपा के इस आरोप को आज उस समय बल मिला जब जदयू ने भी दबे स्वर में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के विकल्प होने की बात शुरू कर दी। जनता दल यूनाइटेड ने शुक्रवार को कहा कि यदि विपक्ष के अन्य दल चाहें तो नीतीश कुमार मोदी सरकार के सामने एक विकल्प के तौर पर खड़े हो सकते हैं।

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस समय मुख्य ध्यान 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने पर है और इसके लिए बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अगले हफ्ते दिल्ली का दौरा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार कई मौकों पर कह चुके हैं कि वो साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एकमत से नीतीश कुमार को मोदी के खिलाफ मोर्चा संभालने को समर्थन देंगे तो वो इसलिए तैयार हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "यदि सभी विपक्षी दल निर्णय लेते हैं और वो ऐसा चाहते हैं, तो नीतीश कुमार क्यों नहीं विकल्प हो सकते हैं।"

जदयू अध्यक्ष और लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में नई सरकार बनाने और भाजपा से नाता तोड़ने के लिए शरद पवार और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने बधाई दी है। इसके साथ ही ललन सिंह ने जोर देते हुए कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं लेकिन अगर विपक्ष एकजुट होकर समहति बनाता है उनके नाम पर तभी उस विकल्प के बारे में सोचा जा सकता है लेकिन फिलहाल तो वो इस मुद्दे से दूर हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकसाथ जुटना चाहिए और अगले लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाना चाहिए। ललन सिंह ने कहा, "या सभी दलों को भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए और बाद में फैसला करना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा या फिर विपक्षी नेता का चयन पहले कर लें। विपक्षी दलों के पास दोनों विकल्प मौजूद हैं। नीतीश कुमार भाजपा से लड़ने वाले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए काम करेंगे ताकि मोदी सरकार को मजबूत चुनौती दी जा सके।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Lalan Singhजेडीयूनरेंद्र मोदीबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप