लाइव न्यूज़ :

JDU-BJP में अनबन: केसी त्यागी ने कहा-अब भविष्य में NDA के कैबिनेट में नहीं होंगे शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2019 16:42 IST

नीतीश कुमार ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के किसी सदस्य को जगह नहीं दी है। विधानसभा चुनाव 2020 में होने हैं और इससे पहले नीतीश ने जातीय समीकरण को साधने का भरसक प्रयास किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि अब पार्टी कभी एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी। रविवार को ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद एक हफ्ते के भीतर ही जेडीयू और बीजेपी में अनबन दिख रहा है। रविवार को बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि अब पार्टी कभी एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी।

उन्होंने कहा 'हमें जो प्रस्ताव दिया गया था वह पार्टी के लिए अस्वीकार्य था। इसलिए हमने यह फैसला लिया है कि भविष्य में अब कभी भी जेडीयू एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी और यह हमारा अंतिम फैसला है।'

वहीं, रविवार को ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया 'नीतीश कुमार ने खाली मंत्री पद भरने के लिए बीजेपी की पेशकश की। लेकिन बीजेपी ने इसे भविष्य में भरने का फैसला किया है।'

नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें कि नीतीश कुमार ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें कुल 8 नेताओं को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है। इनमें नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय के नाम शामिल हैं। बीते दिनों मोदी कैबिनेट में नहीं शामिल होने का फैसला लेकर नीतीश कुमार ने सबको चौंका दिया था।

नीतीश कुमार ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के किसी सदस्य को जगह नहीं दी है। विधानसभा चुनाव 2020 में होने हैं और इससे पहले नीतीश ने जातीय समीकरण को साधने का भरसक प्रयास किया है। 

हालांकि 30 मई को नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी चाहती थी कि हम सरकार में सांकेतिक भागीदारी निभाएं। पटना लौटने पर उन्होंने जेडीयू के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने को लेकर कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं। वह एनडीए में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि हम सांकेतिक तौर पर सरकार में शामिल होना नहीं चाहते हैं।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया