लाइव न्यूज़ :

बिहार में जदयू सांसद के बेटे ने माचाया उत्पात, पेट्रोल पंप को बम से उड़ाने की दी धमकी  

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2019 18:36 IST

जिसको लेकर पीड़ित पेट्रोल पंप व्यवसाई ने मुफ्फसिल थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. जिसको लेकर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Open in App

लोकसभा चुनाव में बिहारमें राजग की शानदार जीत का असर उनके नेताओं के परिजनों के सर चढ़ कर बोल रहा है. अभी भाजपा नेता के भाई की दबंगई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बेतिया में एक अन्य राजग नेता के बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट की, यही नही उसने पेट्रोल पंप को बम से उड़ाने की भी धमकी दे डाली है. आरोप बिहार के वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो के बेटे पर लगा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप सांसद बैधनाथ महतो के घर के पास ही है. यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुडा है. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सांसद के बेटे की पूरी हरकत कैद हो गई. आरोप है कि सांसद वैधनाथ प्रसाद महतो के बेटे ने अपने नया टोला स्थित आवास से सटे पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पहले तो पेट्रोल पंप कर्मियों से दुर्व्यवहार किया, उसके बाद गाली गलौज कर पेट्रोल पंप को उड़ाने की धमकी दी है. 

जिसको लेकर पीडित पेट्रोल पंप व्यवसाई ने मुफ्फसिल थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. जिसको लेकर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, इस मामले में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है की पेट्रोल पंप पर पहुंच कर सांसद के बेटे रामाकांत प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ पंप पर पहुंच कर गाली गलौज कर रहे हैं. पेट्रोल पंप को उडाने की धमकी दे रहें है. 

हालांकी, पेट्रोल पंप मालिक ने बताया की यह पुरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है क्योंकि जिस जमीन पर सांसद का घर व पेट्रोल पंप है वह 17 कट्ठा जमीन पर स्थित है और उसका रशीद अभी भी जमीन मालिक के नाम पर हीं कटता है. वहीं, पेट्रोल पंप मालिक ने यह भी आरोप लगाया है की जिस समय सांसद राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री थे, उस समय सांसद ने अपने पावर की बदौलत इस जमीन को लिखवा लिया था. 

अब पेट्रोल पंप की जमीन को भी हड़पना चाहते हैं. बहरहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज व पंप पर उस वक्त मौजुद कर्मियों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. ऐसे में यह चर्चा का विषय हो गया है कि पावर मिलते हीं सत्ता के नशे में चूर इन नेताओ के परिजनों पर सुशासन की सरकार क्या कार्रवाई करती है? लेकिन इन दो घटनाओं ने राजग नेताओं के सत्ता में चुर होने की बात को प्रमाणित कर दिया है.

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब