लाइव न्यूज़ :

जापान, यूएनडीपी पूर्वोत्तर के लिए आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र उपलब्ध करांएगे: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जापान और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) संयुक्त रूप से पूर्वोत्तर के अस्पतालों के लिए आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र उपलब्ध कराएंगे ताकि जीवन रक्षक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि इन उत्पादन संयंत्रों के जरिए क्षेत्र में अस्पतालों के 1300 से भी अधिक बिस्तरों को ऑक्सीजन मुहैया कराने में सहायता मिलेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों को केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता दी गई।

कोविड से निपटने संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने बताया कि जापान और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) संयुक्त रूप से पूर्वोत्तर के अस्पतालों के लिए आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र उपलब्ध कराएंगे ताकि जीवन रक्षक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्य सचिवों, स्वस्थ्य सचिवों और योजना सचिवों के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे ।

मंत्री ने भारत को विदेशों से मिलने वाली सहायता में से इन राज्यों को उनका उचित हिस्सा दिए जाने का भी आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?