लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का UP सरकार पर जुबानी हमला, कहा- कायम हो गया है जंगलराज

By IANS | Updated: February 12, 2018 23:43 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या को बेहद दुखद बताया है।

Open in App

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय अपराधियों के हवाले है। जहां एक ओर अपराधी बेखौफ हत्याएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस गुजरात की तर्ज पर एनकाउंटर की आड़ में निर्दोषों को ठिकाने लगाने में जुटी है। 

अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के दस महीने के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।  अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि स्नातक के छात्र दिलीप सरोज की दबंगों द्वारा बेरहमी से कूच-कूच कर पीटने से मौत की घटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। सरकार को दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का काम भाजपा सरकार का है। मुख्यमंत्री अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवबीजेपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल