लाइव न्यूज़ :

Janata curfew: Ola, Uber की सीमित सेवा अनिवार्य यात्राओं के लिए रहेगी चालू

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:05 IST

ओला के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को ध्यान में रखते हुए हम देशभर में अपने ग्राहकों को सवेरे सात से नौ के बीच गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवधि के दौरान आपातकालीन और अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा उपलब्ध रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी। कोरोना वायरस को फैलने को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से रविवार को सवेरे सात से नौ बजे के बीच घरों में रहने की अपील की है और गैर-जरूरी यात्राएं टालने के लिए कहा है। इसे उन्होंने ‘जनता कर्फ्यू’ का नाम दिया है।

ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी।

ओला के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को ध्यान में रखते हुए हम देशभर में अपने ग्राहकों को सवेरे सात से नौ के बीच गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवधि के दौरान आपातकालीन और अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा उपलब्ध रहेगी।’’

कोरोना वायरस को फैलने को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से रविवार को सवेरे सात से नौ बजे के बीच घरों में रहने की अपील की है और गैर-जरूरी यात्राएं टालने के लिए कहा है। इसे उन्होंने ‘जनता कर्फ्यू’ का नाम दिया है।

उबर ने भी कहा है कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी लोगों से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील है। हालांकि अनिवार्य जरूरतों से जुड़ी यात्राओं के लिए कंपनी अपनी सेवा देगी। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए इससे पहले दोनों कंपनियां अपनी साझा यात्रा सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजनता कर्फ्यूमोदी सरकारओलाउबरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम