लाइव न्यूज़ :

Jamshedpur East Trend: बागी सरयू राय दे रहे हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास को कड़ी टक्कर, सीएम सिर्फ 156 वोटों से आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 12:25 IST

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अब तक रघुवर दास को 10829 वोट और सरयू राय को 10673 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ को सिर्फ 1581 वोट ही मिले हैं। सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 24 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम (पी) चार सीटों पर और आजसू तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 156 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें सरयू राय कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रघुवर दास को 10829 वोट और सरयू राय को 10673 वोट मिले हैं।  सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ को सिर्फ 1581 वोट ही मिले हैं।

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं। शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सी पी सिंह रांची पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के महुआ मांझी से 1,616 से आगे चल रहे हैं।

श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवाल मधुपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से 1,593 मतों से आगे हैं। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश ओरांव सिसई सीट पर 6,000 मतों से पीछे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, घाटशिला, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीट पर आगे है। 

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 1,672 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 7,858 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर, बोकारो, बरकागांव, बरही सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर, गोड्डा और देवगढ़ विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया और जुगसलाई विधानसभा सीट पर आगे चल रही है। 

आजसू के उमा कांत रजक चंदनकियारी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्य के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी से 1,260 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम (पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर सीपीआई (एमएल-लिबरेशन) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज कुमार यादव से 2,841 मतों से आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली सीट पर झामुमो उम्मीदवार सीमा देवी से 284 मतों से पीछे हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019रघुवर दासझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?