लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: बर्फबारी के कारण दिनभर बंद रहे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग हुआ फिर से चालू, यातायात शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2024 14:59 IST

Jammu-Kashmir: इसी प्रकार भारी हिमपात के कारण किश्तवाड़ में सिंथन दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

Open in App

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के कारण एक दिन तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया, जिससे जाम में फंसे वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारी हिमपात के कारण हालांकि मुगल रोड, सिंथन दर्रे, सोनमर्ग-करगिल अंतर-केंद्र शासित प्रदेश मार्ग और भद्रवाह-चंबा अंतर-राज्यीय मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण अंतर-जिला मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे।

एक यातायात अधिकारी ने बताया, "सड़क के विभिन्न हिस्सों पर जमा बर्फ को हटाने के बाद राजमार्ग को आज फिर से खोल दिया गया है।" उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा, "राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी है। यात्रियों को अनुशासन का पालन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वाहनों को आगे निकालने की कोशिश से जाम लग सकता है।"

साथ ही यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है, क्योंकि बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क पर फिसलन है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले से कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड बर्फ जमा होने के कारण बंद रहा। इसी प्रकार भारी हिमपात के कारण किश्तवाड़ में सिंथन दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा सोनमर्ग-करगिल अंतर-केंद्र शासित प्रदेश मार्ग और भद्रवाह-चंबा अंतर-राज्यीय मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात योग्य बनाने के प्रयास चल रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?