लाइव न्यूज़ :

जम्मू-सियालकोट सड़कः तो आधे घंटे में पहुंच जाएंगे पाकिस्तान, पिछले 10 सालों से जी-तोड़ कोशिश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 16, 2021 19:56 IST

जम्मू कश्मीर की जनता को पाकिस्तान पहुंचने के लिए आधे घंटे से कम समय लगेगा अगर दोनों देश उस जम्मू-सियालकोट सड़क को पुनः खोलने पर राजी होते हैं जिसे खुलवाने का बहुतेरा प्रयास स्व मुफ्ती मुहम्मद सईद भी कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर की एकमात्र यही सड़क है जो दो मुल्कों को मिलाती है और जो पिछले 74 सालों से सही हालात में है।देश के विभाजन के उपरांत श्रीनगर-रावलपिंडी सड़क को बंद कर दिया गया था।कारवां-ए-अमन के परिचालन को आरंभ नहीं किया गया था।

सुचेतगढ़ः किसी भी यात्री बस में बैठ मात्र आधे घंटे में पाकिस्तान पहुंचा जाए तो कैसा लगेगा। यह कोई सपना नहीं बल्कि एक हकीकत है।

देर बस इस बात की है कि इस हकीकत को पूरा करने के लिए पिछले 10 सालों से जी-तोड़ कोशिशें हो रही हैं। यह सच है कि जम्मू कश्मीर की जनता को पाकिस्तान पहुंचने के लिए आधे घंटे से कम समय लगेगा अगर दोनों देश उस जम्मू-सियालकोट सड़क को पुनः खोलने पर राजी होते हैं जिसे खुलवाने का बहुतेरा प्रयास स्व मुफ्ती मुहम्मद सईद भी कर चुके हैं।

जम्मू कश्मीर की एकमात्र यही सड़क है जो दो मुल्कों को मिलाती है और जो पिछले 74 सालों से सही हालात में है। इसका इस्तेमाल आज भी संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों द्वारा हिन्दुस्तान व पाकिस्तान आने-जाने के लिए किया जाता है। इस सड़क की एक सच्चाई यह है कि यह आज भी एकदम अच्छी अवस्था में है जिस प्रकार देश के बंटवारे के पूर्व थी।

देश के विभाजन के उपरांत श्रीनगर-रावलपिंडी सड़क को बंद कर दिया गया था ठीक उसी प्रकार जम्मू-सियालकोट सड़क को बंद किया गया था। श्रीनगर-रावलपिंडी की सड़क एलओसी की परिस्थितियों की शिकार हो गई थी। इस कारण वह तब तक आने जाने के काबिल नहीं रह गई थी जब तक उसको खोल कर उस पर कारवां-ए-अमन के परिचालन को आरंभ नहीं किया गया था।

मगर जम्मू-सियालकोट सड़क अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में आने से आज भी शांति का एक प्रतीक मानी जाती है। यह शांति का प्रतीक इसलिए भी मानी जाती हैै क्योंकि जिस सुचेतगढ़ सैक्टर से होकर यह दोनों देशों में से गुजरती है, हिन्दुस्तान की ओर से आक्ट्राय पोस्ट व पाकिस्तान की ओर से पीली पोस्ट से गुजरती है, वह दोनों सीमा चौकिआं दोनों देशों की सेनाओं के बीच बैठक करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

यह भी सच है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी को रूकवाने तथा घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान द्वारा जो गोलीबारी की जाती रही है पिछले कई सालों से उससे यह सड़क बची हुई है। अगर नेताओं व लोगों की बात मानते हुए दोनों देश इस सड़क मार्ग को खोलने पर राजी होते हैं तो पाकिस्तान पहुंचने में मात्र आधा घंटा लगेगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जम्मू से सियालकोट मात्र 25 किमी की दूरी पर है और इस सीमा चौकी से मात्र 11 किमी। ऐसा होने से जम्मू कश्मीर की जनता को वाघा सीमा से पाकिस्तान जाने की 20 घंटों की यात्रा से बचना आसान होगा। यूं तो पुंछ से मीरपुर मात्र 29 किमी और कोटली 35 किमी की दूरी पर है और सबसे लम्बा रास्ता उड़ी-मुज्जफराबाद की सड़क तय करती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?