लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच जम्मू स्कूल शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को टेक्स्टबुक डिलीवर करने का किया फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 17, 2020 14:43 IST

जम्मू स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू के 66 ज़ोन के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सभी छात्रों को टेक्स्टबुक डिलीवर करने का फैसला किया है। जम्मू स्कूल शिक्षा विभाग पहले से ही स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी चला रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविंटर ज़ोन में सभी टेक्स्टबुक की सप्लाई हो चुकी है क्योंकि वहां सेशन पहले शुरू हो गया था।स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा विभाग पहले से ही ऑनलाइन क्लासेस भी चला रहा है।

जम्मू: कोरोना वायरस (Coronavirus) की गंभीरता को समझते हुए जम्मू में जम्मू स्कूल शिक्षा विभाग ने 66 ज़ोन के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सभी छात्रों को टेक्स्टबुक डिलीवर करने का फैसला किया है। यही नहीं, यहां स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा विभाग पहले से ही ऑनलाइन क्लासेस भी चला रहा है।

वहीं, इस मामले में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर अनुराधा गुप्ता ने बताया, 'हमारे जम्मू में एक विंटर ज़ोन है और एक समर ज़ोन। विंटर ज़ोन में सभी टेक्स्टबुक की सप्लाई हो चुकी है क्योंकि वहां सेशन पहले शुरू हो गया था। जिस तरह से मिड-डे मील हमने घर पर पहुंचाया है उसी तरह से टेक्स्टबुक भी हम घर पर पहुंचाएंगे।' 

आपको बता दें कि इस समय देश बुरी तरह से कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है। ऐसे में अब इस घातक वायरस ने अब तक कुल 11,201 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 437 की मौत हो चुकी है तो वहीं 1,748 या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरमिड डे मीलनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी