लाइव न्यूज़ :

J&K: उधमपुर में 8 घंटे के भीतर दो बसों में हुए जोरदार धमाके, 2 घायल, कई बसों को हुआ नुकसान

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2022 07:47 IST

विस्फोट की पहली घटना में घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में पहला धमाका हुआ था।ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ।

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 8 घंटे के भीतर दो बसों में धमाके हुए हैं। बुधवार रात एक पेट्रोल पंप पर खड़ी एक खाली बस में पहला विस्फोट हुआ जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं गुरुवार सुबह 5:15 बजे के करीब उधमपुर बस अड्डे में खड़ी एक और बस में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी।

जम्मू-कश्मीर के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि ऊधमपुर के डोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था। ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ। जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि विस्फोट में पास खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट की पहली घटना में घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। डीआईजी ( उधमपुर-रियासी रेंज) सुलेमान चौधरी ने  बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :Udhampurबम विस्फोटbomb blast
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?