लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 07:01 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आज सुबह एक एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए हैंमंगलवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई, फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियो के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पुलवामा के बांदजू इलाके में हुई है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

इस मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एनकाउंटर के दौरान जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मारे गये आतंकियों से 2 एके-47 रायफल मिले हैं।

इससे पहले सोमवार रात भी पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर ग्रेनेड हमला किया था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गोला शिविर के पास फटा। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘रात करीब साढ़े आठ बजे त्राल क्षेत्र के बाटागुंड में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड दागा।’ अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ कर्मियों ने इस विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाई। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को भी श्रीनगर और कुलगाम जिलों में 24 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत चार आतंकवादी मारे गए थे।

मारे गए आतंकवाादियों में शकूर फारूक लैंगू भी शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह इस साल 20 मई को सूरा इलाके में बीएसएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल था, जिनमें से एक जवान से छीनी गई एके राइफल भी मुठभेड़ स्थल से बरामद हुई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं