लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए दो आतंकवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2018 18:34 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के किरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार (25 अक्टूबर) को लंबा एनकाउंटर चला, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के ढेर होने के बाद ऑपरेशन भी समाप्त हो गया।     

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। बीते दिन सूबे के नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित वन्नबल में एक मकान में छिपे हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक हिज्ब का जिला कमांडर सब्जार अहमद उर्फ डा सैफुल्ला और दूसरा आसिफ अहमद गोजरी था। इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान भी घायल हो गए थे। वहीं, आतंकियों की मौत के बाद श्रीनगर और अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में भड़की हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करते हुए इंटरनेट सेवाओं को भी ठप कर दिया था। सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया था। 

इससे पहले गत रविवार को कुलगाम में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने के फौरन बाद लोग मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गए थे। वहां आतंकियों के हथियारों का एक जखीरा पड़ा हुआ था और लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की जिससे ग्रेनेड फट गया। इस धमाके में सात लोग मारे गए थे।

टॅग्स :आतंकवादीभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया