लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, शोपियां में दो आतंकी ढेर, इस साल अबतक मारे 57 गए आतंकवादी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 17, 2020 12:39 IST

शोपियां में शुक्रवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे जा चुके हैं। इनके नाम आसिफ और आशिक बताए जा रहे हैं। यह दोनों ही हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे फिलहाल अधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने शोपियां में एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस महीने अभी तक 16 आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि वर्ष 2020 में 17 अप्रैल तक मरने वाजे आतंकियों की संख्‍या 57 को पार कर चुकी है।

जम्‍मू: सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस महीने अभी तक 16 आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि वर्ष 2020 में 17 अप्रैल तक मरने वाजे आतंकियों की संख्‍या 57 को पार कर चुकी है। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी क्‍योंकि बताया जा रहा है कि अभी भी एक या दो आतंकी छुपे हुए हैं। 

शोपियां में शुक्रवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे जा चुके हैं। इनके नाम आसिफ और आशिक बताए जा रहे हैं। यह दोनों ही हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे फिलहाल अधिकारिक पुष्टि बाकी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है। शोपियां के डियारू इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

यह सच है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। वहीं कश्मीर में आतंकवादी भी सक्रिय हैं। शुक्रवार सुबह कश्मीर में शोपियां के डियारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई तो तत्‍काल एक आतंकी मारा गया। दूसरे को  कुछ ही देर बाद मार गिराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। 

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। माना जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं।एनकाउंटर अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक,  भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है।

आज मारे गए दो आतंकियों के साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर में इस महीने अभी तक मरने वाले आतंकियों की संख्‍या 16 हो गइ है जबकि वर्ष 2020 में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा भी 57 को पार कर गया है।है। पिछले साल पहले चार महीनों में 72 आतं‍की मारे गए थे तो पूरे साल में 163 को ढेर किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव