लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 आतंकी मार गिराए, कई घंटों से मुठभेड़ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 06:46 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की जिसमें कम से कम सात आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुंडबाबा संगम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया था। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को मार गिराए हैं। शुक्रवार आधी रात को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी अधिकारिक जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुंडबाबा संगम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया था। 

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने की गोलाबारी, कई मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की जिसमें कम से कम सात आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शापुर सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी अपराह्न एक बजकर 35 मिनट पर आरंभ होकर शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रही जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

 उन्होंने कहा कि भारत की सीमा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है लेकिन कस्बा गांव में एक विधवा की आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जबकि डोकरी गांव में छह अन्य इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बंदूकों को शांत करने के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सीमा में कितने लोग हताहत हुए। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया