लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान जारी रखा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 20, 2020 21:10 IST

कश्मीर के जिला पुलवामा के हाकरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मार गिराए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी मौजूद है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान जारी रखा हुआ है। दोपहर को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि पुलवामा के हाकरीपोरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। एसओजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जम्मूः कश्मीर में पिछले 24 घंटों में हुई दो मुठभेड़ों में चार आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। एक मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है और दूसरी अभी चल रही है। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के हाकरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मार गिराए गए हैं।

फिलहाल अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों को इलाके में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद क्षेत्र में और आतंकी मौजूद है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान जारी रखा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि पुलवामा के हाकरीपोरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर सेना की 50 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले सेना ने छिपे हुए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। नतीजतन सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

दूसरी ओर शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में रात भर हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। कुल दो आतंकवादी अब तक समाप्त हो चुके हैं। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि एक एके राइफल और एक पिस्टल बरामद हुए है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है।

शोपियां के मलूरा इलाके में मौजूद आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा था। यही नहीं अंधेरा होते देख सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाने के साथ रोशनी का व्यवस्था करना भी शुरू कर दिया था ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल न हो पाएं। इस साल सुरक्षाबलों ने करीब 200 आतंकियों को मार गिराया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?