लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: LoC के पास घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2018 21:01 IST

इसके बाद भारतीय सेना और आतंकियों के जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान तीन आतंकी मारे गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

Open in App

जम्मू, 18 अगस्त: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में शनिवार शाम आतंकियों ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास घुसपैठ का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय सेना और आतंकियों के जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान तीन आतंकी मारे गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।   

बता दें कि हाल ही में पाकिस्‍तानी कब्‍जे वाले कश्‍मीर को बांटने वाली एलओसी के पास बांडीपोरा सेक्‍टर के गुरेज में कवर फायर की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में चार आतंकी भी मार गिराए थे। पाकिस्‍तान की ओर से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए लगातार कवर फायर हुआ।

 इस दौरान पाकिस्‍तान की ओर से मोर्टार भी दागे जा रहे थे। पाकिस्‍तान की ओर से अब भी फायरिंग जारी थी। भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्‍तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे।

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गुरेज (बांडीपोरा) सेक्टर में मंगलवार को युद्ध विराम का उल्लंघन कर भारतीय ठिकानों पर की गई गोलाबारी की आड़ में  घुसपैठ कर रहे आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक मेजर समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए थे। एक अन्य सूचना के मुताबिक मारे गए आतंकियों की तादाद चार ते। फिलहाल, उनके अन्य बचे हुए साथियों को, जिनकी संख्‍या 4 बताई जा रही थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए