लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 17, 2023 12:52 IST

दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम में कल सुबह से हो रही मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों के शवों को फिलहाल बरामद करना बाकी है

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कश्‍मीर में 5 आतंकी मारे गए हैंआज सुबह फिर आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैसुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने से 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

जम्‍मू: दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम में कल सुबह से हो रही मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए हैं। कल ही सेना ने लांचिंग कमांडर को मार कर राहत की सांस लेने का दावा किया है पर उसने सर्दियों में भी घुसपैठ के न थमने पर चिंता प्रकट की है।

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम में मारे गए तीनों आतंकियों के शवों को फिलहाल बरामद करना बाकी है क्‍योंकि मारे गए आतंकियों  की ओर से गोलीबारी हो रही थी। उन्‍होंने बताया कि गुरुवार को आधी रात के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घेरने के बाद अपनी तरफ से फायरिंग बंद करते हुए अभियान को सुबह तक के लिए स्थगित किया था।

वहीं, आज सुबह फिर आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इनमें एक विदेशी आतंकी है। बाकी शोपियां जिले के रहने वाले हैं। घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की। पहले ये आतंकी एक ही मकान में छिपे थे, लेकिन बाद में दो गुटों में बंट गए और दो मकानों में ठिकाना बना लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने के आसपास स्थित मकानों में रहने वाले लगभग 30 लोगों को आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान आतंकियों को सरेंडर के लिए भी मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने राइफल ग्रेनेड दागे। इस बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुल्‍ला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में आतंकी लॉंच कमांडर बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए।

घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए राहत की सांस लेने का दावा तो किया पर सर्दियों के बावजूद घुसपैठ में कोई कमी नहीं आने पर चिंता जरूर प्रकट की थी। कल मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के तौर पर हुई है।

दोनों घुसपैठिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आतंकी बशीर लॉंच कमांडर था। बशीर एलओसी के पार से कई बार आतंकवादियों की घुसपैठ करा चुका था। इस बार वो खुद इस पार आने की कोशिश में ढेर कर दिया गया।जबकि बशीर उत्तर में लीपा से लेकर दक्षिण में पीओजेके और राजोरी के इलाकों तक आतंकी तंजीमों के लिए एक महत्वपूर्ण आतंकवादी लॉन्च कमांडर था।

उसने एलओसी के पार अनगिनत आतंकवादियों की घुसपैठ को अंजाम दिया। उसके खात्मे से एलओसी के पार आतंकी ढांचे और उसके समर्थकों को दिया गया बड़ा झटका है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है और हम दुश्मन को उसके कुटिल मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी