लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पार से हथियार, गोला बारूद और मादक पदार्थ लेकर आ रहे तीन घुसपैठी पकड़े गए, एक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 31, 2023 11:50 IST

भारतीय सेना ने पुंछ जिले के खड़ी करमारा में बुधवार को तीन घुसपैठियों को पकड़ा। ये सभी सीमा पार से हथियार, गोला बारूद और मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे।

Open in App

जम्मू: सेना ने एलओसी से सटे पुंछ जिले के खड़ी करमारा में चेतन फारवर्ड पोस्ट के पास उन तीन घुसपैठियों को जिन्दा पकड़ लिया जो उस पार से हथियार, गोला बारूद और मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे।

इनमें से एक जख्मी भी हुआ है क्योंकि सेना की चेतावनी को नजरअंदाज कर उन्होंने भागने का प्रयास किया था। जवाबी गोलीबारी में सेना का एक जवान भी जख्मी हो गया है। घायल जवान की पहचान जसप्रीत सिंह के तौश्र पर की गई है।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान के बाद इन तीनों को पकड़ लिया गया। प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि एक से दो आतंकी वापस भागने में कामयाब रहे हैं।

तीनों स्थानीय बताए जाते हैं जो उस पार कब गए यह पता लगाया जा रहा है। इनके नाम मोहम्मद रियाज, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद जुबैर हैं। इसमें से फारूक घायल है। सभी करमाड़ा के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से हथियार मिले हैं।

इनके पास एक एके 47 बंदूक, एक मैग्जीन, एके47 के 10 राउंड, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल की मैग्जीन, पिस्टल के 70 राउंड, 6 ग्रेनेड, हेरोइन जैसे पदार्थ के 20 पैकेट और एक 10 किलो की आईईडी मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?