लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: पीएम मोदी के दौरे से दो दिन पहले CISF जवानों की बस पर हमला, एक जवान की मौत, सुंजवां और बारामुला में भी मुठभेड़

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 08:56 IST

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान बारामुला में चार आतंकी मारे गए हैं। वहींं सुजवां मुठभेड़ और सीआईएसएफ की बस पर हुए हमले में एक-एक जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंक पर सुरक्षाबलों का प्रहार जारी, चार आतंकवादी मारे गए।जम्मू के सुंजवां और बारामुला जिले में मुठभेड़ जारी, अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों की भी जान गई।

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले जम्मू-कश्मीर के दौरे से पहले यहां आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कई मोर्चों पर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं। जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बस पर हमला कर दिया। इसमें हमले में एक जवान शहीद हो गया। आतंकियों की ओर से ये हमला उस समय किया गया जब सीआईएसएफ जवाब सुबह की शिफ्ट के लिए जा रहे थे। बस में 15 जवान सबार थे।

सीआईएसएफ अधिकारी के अनुसार, 'जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब 4.25 yps सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। सीआईएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।' एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक ASI की मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हो गए।

सुजवां में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान की मौत

दूसरी ओर जम्मू के सुंजवा इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू पुलिस के एडीजीपी ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी। पुलिस के अनुसार रात में आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई।

आतंकियों ने जैसे ही सुरक्षाबलों की हलचल देखी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस कार्रवाई में एक जवान की जान चली गई और कम से कम जवान घायल हो गए हैं। सुंजवां में जारी मुठभेड़ के बीच जम्मू शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों से हर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

वहीं बारामुला में भी गुरुवार से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। इसमें 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। यहां कल सुबह से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब