लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: ‘मैं मुजाहिदीन’ के बाद अब शुरू हुई ‘मैं मुजाहिद’ की मुहिम, जानिए क्या है मामला

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 13, 2019 19:58 IST

इमरान के अनुसार, मीडिया हमेशा ‘मुजाहिद’ शब्द का प्रयोग नकारात्मक तरीके से करती है। कांग्रेस के समर्थन से श्रीनगर नगर निगम में डिप्टी मेयर बनने वाले शेख मुहम्मद इमरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के भी नजदीकी माने जाते हैं।

Open in App

लोकसभा चुनावों की शुरूआत के साथ ही कश्मीर में ‘मैं मुजाहिदीन’ की जो मुहिम शुरू हुई थी अब वह ‘मैं मुजाहिद’ पर आ टिकी है। पहले नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के बीच यह होड़ लगी थी कि दोनों में से किसका काडर असली मुजाहिदीन है तो अब श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर इमरान शेख ने नई मुहिम ‘मैं मुजाहिद’ शुरू कर दी है।

उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है। शेख इमरान ने ‘मैं भी चौकीदार’ की तरह ही अपने नाम के आगे ‘मुजाहिद’ लगा लिया है। इसके साथ उन्होंने अपने समर्थकों से भी आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे मुजाहिद जोड़ लें। सोशल मीडिया पर इमरान की इस हरकत की कड़ी निंदा हो रही है. इसके बाद भी वे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।

‘मुजाहिद’ का मतलब

उन्होंने श्रीनगर में एक बयान में कहा कि ‘मुजाहिद’ शब्द का मतलब जिहाद (पवित्र लड़ाई) में शामिल होने वाले लोगों से है और वह बुराई पर हमला करने और सच्चाई का समर्थन करने वाला रक्षक हैं। उन्होंने कहा है कि सभी मुसलमानों को ‘मुजाहिद’ होना ही चाहिए और इस शब्द का प्रयोग करने में कोई समस्या नहीं है। जिहाद दुश्मनों के खिलाफ एक आध्यात्मिक लड़ाई है। मीडिया के एक तबके ने हमारे धर्म की गलत व्याख्या की है।

इमरान के अनुसार, मीडिया हमेशा ‘मुजाहिद’ शब्द का प्रयोग नकारात्मक तरीके से करती है। कांग्रेस के समर्थन से श्रीनगर नगर निगम में डिप्टी मेयर बनने वाले शेख मुहम्मद इमरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के भी नजदीकी माने जाते हैं। इमरान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपने नाम के आगे मुजाहिद लगा लिया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कश्मीरी युवकों से कहा है कि वे चौकीदार का जवाब मुजाहिद से दें। सभी अपने नाम के आगे मुजाहिद लगाएं। उन्होंने कहा कि मुजाहिद का अर्थ धर्मयोद्धा होता है, जो इस्लाम के दुश्मनों से युद्ध करे।

इससे पहले कश्मीर में नेकां नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन कहने लगे थे। इससे पहले महबूबा मुफ्ती भी पीडीपी कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन करार देते हुए लोगों के गुस्से का शिकार हो चुकी थी।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता अली मुहम्मद सागर के इस बयान के बाद चर्चा का विषय यह है कि आखिर कश्मीर में असली मुजाहिदीन है कौन, वे आतंकी जो मासूमों की हत्याएं कर रहे हैं या फिर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी या नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता या फिर डिप्टी मेयर।

स्थिति यह है कि इन नेताओं के बिगड़े बोलों के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को परेशानी भी उठानी पड़ रही है खास कर जम्मू संभाग में जहां इस प्रकार की विचारधारा का हमेशा ही विरोध कियाा जाता रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019जम्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?