लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 3 जवान जख्मी, रात दो बजे से जारी है कार्रवाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 19, 2020 14:07 IST

श्रीनगर मुठभेड़: अभी दो से तीन आतंकियों के यहां छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। श्रीनगर में एक अरसे के बाद आतंकियों के साथ किसी इलाके में मुठभेड़ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के नवा कदल इलाके में श्रीनगर के नवा कदल इलाके में मुठभेड़ दो आतंकी मार गिराये गए, इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की है आशंका

श्रीनगर के नवा कदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं। वहीं, 3 सुरक्षाकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। इस बीच श्रीनगर में इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गयी है और सभी मोबाइल भी बंद कर दिए गए है। सुरक्षाकर्मियों ने दो एके 47 राइफल और गोला बारूद बरामद किए हैं। 

दरअसल, मुठभेड़ रात दो बजे शुरू हुई। नवाक़दल इलाके में आतंकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसके बाद रात दो बजे के करीब आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक कोई गोली नहीं चली। 

इसके बाद सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो हुई। 8 घंटो की मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके कुछ देर बाद दूसरे आतंकी के मारे जाने की भी खबर आई। यहां आतंकियों की संख्या 2 से 3 के बीच बताई जा रही है। करीब दो साल बाद आतंकियों के साथ श्रीनगर के किसी इलाके में मुठभेड़ हो रही है। अगर सूत्रों की माने तो जिन आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है वह हाल ही में घुसपैठ करने वाले दल का ही हिस्सा हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए