लाइव न्यूज़ :

शोपियां में मारे गए आतंकी से बरामद एम-4 और स्टील की गोलियां, साथ में 36 कारतूस, 9600 रुपए जब्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 14, 2021 19:44 IST

मारे गए आतंकी के पास से बेहद खतरनाक एम-4 कार्बाइन के साथ साथ स्टील की गोलियां बरामद न होतीं। इसके अतिरिक्त तीन मैग्जीन, 36 कारतूस, 9600 रुपये और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकियों ने छह नागरिकों को बंधक बना लिया था, जिन्हें सुरक्षाबलों ने छुड़ा लिया है।आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की।आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की।

जम्मूः दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में शनिवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

अन्य मुठभेड़ों की तरह से मुठभेड़ भी एक आम मुठभेड़ मानी जाती अगर मारे गए आतंकी के पास से बेहद खतरनाक एम-4 कार्बाइन के साथ साथ स्टील की गोलियां बरामद न होतीं। इसके अतिरिक्त तीन मैग्जीन, 36 कारतूस, 9600 रुपये और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

वहीं देर रात आतंकियों ने छह नागरिकों को बंधक बना लिया था, जिन्हें सुरक्षाबलों ने छुड़ा लिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। बता दें कि शोपियां जिले के रावलपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की।

हालांकि, सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के कई मौके दिए पर वे लगातार फायरिंग करते रहे। इस पर जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच छह नागरिकों को आतंकियों ने बंधक बना लिया। इन्हें सुरक्षाबलों ने सुरक्षित निकाला तब जाकर परिवार वालों को राहत मिली। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की चिंता शोपियां में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के पास से बरामद एम-4 कार्बाइन है।

इससे पहले भी मुठभेड़ में मारे गए कई आतंकियों के कब्जे से एम-4 कार्बाइन राइफल मिल चुकी है। इसे पाकिस्तान से आतंकियों के लिए भेजा जाता है। इसका कारण ये है कि आतंकियों को इस हथियार को चलाने की अच्छी ट्रेनिंग हासिल होती है। ये उनका पसंदीदा हथियार है।  बीते साल कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारे गए इमरान भाई नामक पाकिस्तानी जैश के आतंकी से दो हथियार बरामद हुए थे जिनमें से एक एम-4 राइफल थी। इससे आतंकी ज्यादा दूरी से वार कर सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर साइट लगी रहती है।

अभी तक सुरक्षाबलों ने जितने भी हथियार बरामद किए हैं, इनमें ज्यादातर संख्या एम-4 राइफल की है। जितने आतंकी अभी जिंदा हैं उनके पास उतने ही हथियार हैं। पाकिस्तान की कोशिश है कि आईबी या एलओसी के रास्ते जैश और लश्कर के और आतंकी कश्मीर में भेजे जाएं। जानकारी के लिए एम-4 का वजन काफी कम होता है। इसकी बड़ी खासियत है कस्टमाइज़ेशन।

इसमें कई सारी चीजें जोड़ी जा सकती हैं। दूर तक देखने के लिए स्कोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता करीब 600 मीटर होती है। साथ ही यह 950 गोलियां लगातार दाग सकती हैं। इसमें बुलेट प्रूफ को भी भेद्यने वाली गोलियां इस्तेमाल हो सकती हैं जो अलग चिंता का विषय है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू