लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बडगाम में एक आतंकी को किया ढेर तो दूसरा गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 7, 2021 11:39 IST

बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है और दूसरे को ख्रेव से गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देबडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और दूसरे को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकी के कब्जे से एके 47 राइफल और पिस्टल बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वाला हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। 

जम्‍मूः  बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है और दूसरे को ख्रेव से गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकी के कब्जे से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद की है। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वाला हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। 

सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, पिस्तौल और उसकी मैगजीन बरामद हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने आतंकी के मरने की पुष्टि अपने ट्वीटर हैंडल पर भी की है। कश्मीर के आईजी के मुताबिक, दूसरे आतंकी को ख्रेव में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद हुआ है। वहीं एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बडगाम के मनचोआ इलाके में एक आतंकी देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपा हुआ था, वहां सुरक्षाबलों के पहुंचते ही आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। 

बार-बार अपील करने के बाद ही जब आतंकी ने हथियार डालने से इनकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने करीब आधे घंटे के भीतर ही आतंकवादी को मार गिराया। जब काफी देर तक गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी का शव पड़ा हुआ था। सुरक्षाबलों ने कहा कि आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह नया है। हाल ही में वह आतंकी संगठन में हुआ था। पुलिस ने शव व हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी