लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से पासपोर्ट के जरिए पाकिस्तान गए दर्जनों युवा, आतंकी बनकर लौटे: पुलिस

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2023 15:37 IST

पुलिस प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के बकौल, वर्ष 2017 और 2018 में जांच में 'चूक' होने के कारण पुलिस ने उन 54 कश्मीरी युवकों को भी पासपोर्ट जारी करने की सिफारिश कर दी थी जो हुर्रियत नेताओं के साथ-साथ आतंकियों से भी प्रेरित थे और बाद में वे पाकिस्तान पढ़ाई के नाम पर पहुंच कर आतंकी बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2018 में ऐसे 54 कश्मीरी युवक भी पासपोर्ट लेकर पाकिस्तान चले गए थे जो बाद में आतंकी बन गए। पासपोर्ट लेकर इस ओर घुसने का खेल पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2005 में ही शुरू किया गया था।आतंकी बने 12 युवकों को जरूर वापस लाने में कामयाबी मिली थी जो आज अपने परिवारों के साथ हैं।

श्रीनगर: पुलिस ने पासपोर्ट जारी करने की कवायद में देरी के लिए जो तर्क दिए हैं उसमें उसने कई चौंकाने वाले रहस्योदघाटन किया गया है। पुलिस ने बताया कि 'चूक' की वजह से ही वर्ष 2018 में ऐसे 54 कश्मीरी युवक भी पासपोर्ट लेकर पाकिस्तान चले गए थे जो बाद में आतंकी बन गए।

हालांकि, उनमें से 26 एलओसी को पार करते हुए मारे जा चुके हैं और 12 को वापस लाया गया था जबकि बाकी अभी भी उस पार के ट्रेनिंग सेंटरों में हैं। जबकि सेना कहती है कि पासपोर्ट लेकर इस ओर घुसने का खेल पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2005 में ही शुरू किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के बकौल, वर्ष 2017 और 2018 में जांच में 'चूक' होने के कारण पुलिस ने उन 54 कश्मीरी युवकों को भी पासपोर्ट जारी करने की सिफारिश कर दी थी जो हुर्रियत नेताओं के साथ-साथ आतंकियों से भी प्रेरित थे और बाद में वे पाकिस्तान पढ़ाई के नाम पर पहुंच कर आतंकी बन गए।

पुलिस का कहना था कि कुछ महीनों के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने एलओसी के रास्ते लौटने की कोशिश की पर मारे गए क्योंकि सेना ने उन्हें हथियार डालने का मौका तो दिया पर उन्होंने इस अपील को अनसुना कर दिया था। हालांकि, आतंकी बने 12 युवकों को जरूर वापस लाने में कामयाबी मिली थी जो आज अपने परिवारों के साथ हैं।

बाकी 16 के प्रति पुलिस का कहना है कि उनके प्रति पक्की जानकारी तो नहीं है पर अनुमान यही लगाया जा रहा है कि वे अभी भी उस पार पाक कब्जे वाले कश्मीर में ही हैं।

यह सच है कि मारे गए 26 आतंकी और लौटने वाले 12 आतंकी सभी पासपोर्टधारी ही थे पर सेना का कहना था कि वर्ष 2005 में एलओसी समेत पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर तारबंदी और चौकसी ने पाकिस्तान को मजबूर किया था कि वह प्रशिक्षित आतंकियों को बकायदा पासपोर्ट तथा वीजा मुहैया करवा कर नेपाल के रास्ते कश्मीर में भिजवाए।

वर्ष 2005 में एक सितम्बर को सुरक्षाबलों के समक्ष हथियार डालने वाले हूजी के एक एरिया कमांडर के रहस्योदघाटन और उससे बरामद पाकिस्तानी पासपोर्ट ने सुरक्षाबलों को चिंता में डाल दिया था क्योंकि वह पहला ऐसा आतंकी था जो पासपोर्टधारी था।

डोडा जिले के बनिहाल का रहने वाला मुहम्मद अमीन चौपान उर्फ वसीम यूं तो सात साल पाकिस्तान तथा पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में रहने के बाद वर्ष 2005 के जून के अंतिम सप्ताह में भारत में आ गया था लेकिन उसने 27 अगस्त 2005 को ही आत्मसमर्पण किया था।

यह सच उस समय सामने आया जब कराची से इस्लामाबाद और इस्लामाबाद से पाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट लेकर काठमांडू पहुंचने वाले हरकतुल-जेहादे-इस्लामी के बनिहाल के एरिया कमांडर मुहम्मद अमीन ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए पासपोर्ट के सहारे यह सफर तय किया और फिर वह गोरखपुर से रेल से जम्मू तक पहुंच गया।

उसे पाकिस्तान के एब्बटाबाद के पासपोर्ट कार्यालय द्वारा 26 जनवरी 2005 को पासपोर्ट संख्या केई725538 जारी किया गया। इतना जरूर था कि यह पासपोर्ट जिस पर उसकी फोटो चिपकी हुई है, को किसी इल्ताफ हुसैन सुपुत्र फरीद शाह के नाम से तैयार किया गया था और इस पर उसे बकायदा वीजा भी दिया गया। इस पासपोर्ट पर एब्बटाबाद के पासपोर्ट कार्यालय के अधीक्षक अलाउद्दीन अब्बासी के हस्ताक्षर भी थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं