लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों ने किया एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

By निखिल वर्मा | Updated: April 17, 2020 09:33 IST

दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला आतंकवाद प्रभावित इलाका है. पिछले हफ्ते ही यहां सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी को ढेर किया था.

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है.आतंकी चुनौती से अलग पाकिस्तान पिछले महीने से एलओसी और आईबी के आसपास की सैन्य चौकियों और वहां रहने वाले ग्रामीणों पर गोलाबारी कर रहा है जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं और दो दर्जन से अधिक मकान तबाह हो गए।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच अभी मुठभेड़ जारी है। शोपियां में आतकियों की भनक मिलने पर गुरुवार रात से ही सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शोपियां के दायरू में शुक्रवार की रात सुरक्षाबलों को आतंकियों के होने की सूचना मिली। 44 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा इलाके को घेर लिया गया है।

सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और सेना के जवान आतंकवादियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से गुरुवार रात से ही रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। जवानों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही जवान आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंचे उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस जवान भी मौके पर डटे हैं।

पिछले हफ्ते ही शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान कुलगाम निवासी शब्बीर अहमद मलिक उर्फ अबू माविया तथा वदीना मेलोहरा निवासी अमीर अहमद डार के रूप में हुई। पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी मलिक दक्षिण कश्मीर में विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में शामिल था। मुठभेड़ स्थल पर तलाशी के दौरान एक एके -47, एक ग्रेनेड लांचर, एक एके -मैगजीन, एक चीनी पिस्तौल और कारतूस आदि बरामद किए गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब