LoC पर जबरदस्त गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद, पाक सेना के दो सैनिकों की मौत और 4 चौकियां तबाह

By सुरेश डुग्गर | Published: July 22, 2019 05:36 PM2019-07-22T17:36:48+5:302019-07-22T17:42:49+5:30

जम्मू-कश्मीरः राजौरी के सुंदरबनी इलाके में एलओसी से सटे केरी सेक्टर में सोमवार तड़के पाक सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाक सेना ने पहले तो भारतीय चौकियों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी की परंतु बाद में रिहायशी इलाकों पर गोले दागना शुरू कर दिए। 

jammu kashmir: One Indian soldier martyr, two soldiers of Pak army killed on Loc | LoC पर जबरदस्त गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद, पाक सेना के दो सैनिकों की मौत और 4 चौकियां तबाह

File Photo

Highlightsएलओसी पर एक बार फिर दोनों मुल्कों की सेनाओं के बीच घमासान हुआ है। नतीजतन पाक गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हुआ तो जबावी कार्रवाई में दो पाक सैनिक मारे गए तथा दुश्मन की चार फारवर्ड चौकिआं भी तबाह हो गईं।

एलओसी पर एक बार फिर दोनों मुल्कों की सेनाओं के बीच घमासान हुआ है। नतीजतन पाक गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हुआ तो जबावी कार्रवाई में दो पाक सैनिक मारे गए तथा दुश्मन की चार फारवर्ड चौकिआं भी तबाह हो गईं।

राजौरी के सुंदरबनी इलाके में एलओसी से सटे केरी सेक्टर में सोमवार तड़के पाक सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाक सेना ने पहले तो भारतीय चौकियों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी की परंतु बाद में रिहायशी इलाकों पर गोले दागना शुरू कर दिए। 

इनमें से कुछ गोले पटल गांव और इखनी नाला में भी गिरे जिससे लोगों में दहशत का महौल व्याप्त हो गया। गोलों की आवाज सुन साथ लगते दूसरे गांवों में भी दहशत फैल गई। गोलीबारी में पाक सेना के दो जवान मारे गए, वहीं भारतीय सेना का एक जवान शहीद व दो अन्य के घायल होने की भी सूचना है।

श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण लोग नहाकर मंदिरों में जा रहे थे। जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग सुरक्षित स्थानों की भाग गए। अखनूर सेक्टर के अंतर्गत केरी बटटल सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के दौरान जख्मी हुए सैन्यकर्मी आरिफ खान शहीद हो गए। 

सेना की 18 राज राइफल्स से संबधित आरिफ खान अपने दो अन्य साथी संग आज सुबह ही जख्मी हुए थे। उन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां जख्मों का ताव न सहते हुए उनकी मृत्यु हो गइर्। इसके अलावा जवाबी कारवाई में भारतीय सैनिकों ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को भी मार गिराया है। पाक सेना की चार चौकिओं को नेस्तनाबूद करने का भी दावा किया जा रहा है।

सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। भारतीय सैनिकों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी धीमी हुई है परंतु अभी भी रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है।

Web Title: jammu kashmir: One Indian soldier martyr, two soldiers of Pak army killed on Loc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे